सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित कर दी है। लेकिन अब तक डेटशीट जारी नहीं की गई है। जिसका इंतजार उम्मीदवारों को है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि विषयवार डेट शीट अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में जारी होगी। अपडेट के लिए उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करने की सलाह दी जाती है।
यदि एनटीए डेटशीट जारी नहीं करता है, तो परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी शहर सूचना पर्ची के जरिए दी जाएगी। जो परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी हो सकती है। इनफॉरमेशन ब्रोशर के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई के बीच किया जाएगा। परीक्षा तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे।
37 विषयों की परीक्षा होगी
इस बार सीयूईटी यूजी में कुल 37 विषयों को इसमें शामिल किया गया है। जिसमें 13 भाषा, 23 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। लैंग्वेज सब्जेक्ट के लिए पाठ्यक्रम एनसीईआरटी सिलेबस के अनुरूप तैयार किया गया है। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी टेस्ट, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटिटी एडिबिलिटी, लॉजीकल एंड ऐनलिटिकल रिजनिंग शामिल हैं। उम्मीदवार को लैंग्वेज और जनरल एप्टीट्यूड समेत अधिकतम पांच टेस्ट पेपर्स में शामिल होने की अनुमति होगी।
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न महत्वपूर्ण होंगे। वहीं प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा अनेक शिफ्टों में आयोजित होने वाली है। प्रत्येक सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को 20 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश समेत आवेदन के दौरान चुने गए भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
इन यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला, अपडेटेड लिस्ट जारी
इस साल कुल 241 विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलने वाला है। जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, आईआईटी धरवाड़, जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, मणिपुर यूनिवर्सिटी, नागालैंड यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और विश्व भारती विश्वविद्यालय समेत कुल 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। प्रतिभागी संस्थाओं की सूची में स्टेट यूनिवर्सिटी की संख्या 39 है। स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को 27 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 119 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 7 अन्य सरकारी संस्थानों में दाखिला मिलेगा।
यहाँ देखें प्रतिभागी विश्वविद्यालयों की लिस्ट






