Hindi News

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 बड़े नाम शामिल 

Published:
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह रेखा गुप्ता, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। आइए जानें इस सूची में किन लोगों के नाम हैं? 
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 बड़े नाम शामिल 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) नजदीक है। इसकी तैयारी राज्य में जोरों-शोरों से जारी है। तृणमूल कांग्रेस के बाद के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी है। पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर नितिन नवीन और तीसरे नंबर पर राजनाथ सिंह का नाम शामिल है।

भाजपा के चुनाव प्रचार में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिंनता बिस्वा शर्मा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणावीस के नाम शामिल है।

स्मृति ईरानी और कंगना रनौत भी लिस्ट में शामिल 

बंगाल चुनाव में बीजेपी कैंपेनर्स के तौर पर कई अभिनेत्रियाँ भी नजर आएंगी। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी और कंगना रनौत का नाम इस सूची में जोड़ा गया है।  इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती भूपेंद्र और मनोज तिवारी भी अहम भूमिका निभाएंगे।

इन मंत्रियों के नाम भी शामिल

केंद्र पर्यावरण मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान,  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा इस लिस्ट में मोहन चरण माझी, अनुराग ठाकुर, बाबूलाल मरांडी, सम्राट चौधरी, सुनील बंसल, बिपलब कुमार देव, मंगल पांडे ,अमित मालवीय, समिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राजू बिष्ट ,जयंत कुमार राय, मनोज तिग्गा, बिजन गोस्वामी और लिएंडर एड्रियन पेस जैसी बड़ी हस्तियाँ भी शामिल हैं।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews