Hindi News

जल्द घोषित होगा CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट, नोट कर लें तारीख, इन 2 तरीकों से चेक करें स्कोर 

Published:
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। उम्मीदवार अलग-अलग तरीकों से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। दूसरे बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स को अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। 
जल्द घोषित होगा CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट, नोट कर लें तारीख, इन 2 तरीकों से चेक करें स्कोर 

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। लेकिन बोर्ड के एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक जारी होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट  https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस बार सीबीएसई केवल स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी करेगा। मार्कशीट और अन्य दस्तावेज दूसरी परीक्षा के बाद जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे पहली परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर कक्षा 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि एडमिशन फाइनल रिजल्ट के बाद ही कन्फर्म माना जाएगा।

प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट केवल एक ही बार आयोजित किया जाएगा। इसे मार्कशीट में शामिल किया जाएगा। दूसरी परीक्षा समाप्त होने के बाद एक मेरिट सर्टिफिकेट जारी होगा। पहली परीक्षा के दौरान एक से पांच विषयों में फेल होता है, तो उसे इंप्रूवमेंट कैटेगरी में रखा जाएगा। ऐसे छात्रों में दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट? 

बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को केवल पहली परीक्षा के प्रदर्शन की जानकारी देगा। स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि, डिजिलॉकर प्रोफाइल इत्यादि की जरूरत पड़ेगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने कर लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है।

 डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट जाएं या मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें।
  2. मोबाइल नंबर/आधार/ यूजर नेम का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
  3. नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. इसके बाद “Issued Documents” या “एजुकेशन” सेक्शन में जाएं।
  5. फिर सीबीएसई के ऑप्शन को चुनें और कक्षा दसवीं मार्कशीट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  6. रोल नंबर, पासिंग ईयर अन्य जानकारी दर्ज करें।
  7. “Get डॉक्यूमेंट” लिंक पर क्लिक करें। डिजिटल कॉपी को डाउनलोड और सेव करके रख लें।

सीबीएसई वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  1.  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां “कक्षा दसवीं पहली या मेंस परीक्षा 2026 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews