ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते LPG की किल्लत पर सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं, राहुल गांधी लगातार पीएम के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए कहा कि जब पूरा देश वर्तमान के वैश्विक हालात का सामना कर रहा है, ऐसे में गैस सिलेंडर आपूर्ति का अच्छा प्रबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इतनी चुनौतियों के बीच जहाजों से LPG लाना और सुव्यवस्था स्थापित की जा रही है। ऐसे समय में राहुल गांधी हल्की भाषा बोल रहे हैं, साथ ही प्रदेश और देश के अंदर भी कांग्रेस गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, मैं उसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।
ये भी पढ़ें
CM ने कांग्रेस के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की
मुख्यमंत्री ने कहा संकट काल में कांग्रेस जिस तरह भाषा बोल रही है उसे जनता समझ रही है , इस समय जहाँ हमें एकजुट रहकर संकट का सामना करने के लिए देश के हित के बारे में सोचना चाहिए ना कि जनता को भ्रमित करना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी और उनके अन्य नेताओं एक इसी व्यवहार के कारण आज कांग्रेस की ये हालत है अभी जनता और इनको जवाब देगी।
खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
उधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश का खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता विभाग के अधिकारी LPG सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं, विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने हालात को देखते हुए मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों तथा ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान वर्तमान वस्तुस्थिति की जानकारी ली और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए। खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव ने ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।
सरकार ने कहा LPG का पर्याप्त स्टॉक
बैठक में ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि प्रदेश में गैस सिलेण्डर की कोई कमी नहीं है हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है, उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 बाटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेन्डर उपलब्ध है। बैठक में बताया गया कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी तथा घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता के सम्बन्ध में ऑयल कंपनियों से समन्वय के लिए राज्य स्तर पर 6 सदस्यीय समिति भी गठित की गयी जो प्रदेश में वाणिज्यिक ओर घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी करेगी।