MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मंडला: CM आज करेंगे बोनस वितरित, 36.17 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे जारी, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला दौरे पर रहेंगे, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का करेंगे वितरण 36.17 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे अंतरित, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित, काष्ठ लाभांश में 26.56 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भी वितरण, 84 वन समितियों के सदस्यों को मिलेगा लाभ
मंडला: CM आज करेंगे बोनस वितरित, 36.17 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे जारी, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 4 अक्टूबर को मंडला के दौरे पर रहेंगे। वे यहां करीब दो घंटे रुकेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यादव प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान वे 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मण्डला, पश्चिम मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मण्डल के प्रतिभागी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मण्डला एवं पश्चिम मण्डला की कुल 84 वन समितियाँ शामिल रहेंगी। यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री यादव के रविवार के प्रस्तावित मंडला आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर वजिला दंडाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार ग्राम आमालाना स्थित हेलीपैड एवं संपूर्ण कार्यक्रम स्थल से 3 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून एवं अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। एटीसी द्वारा निर्देशित फ्लाइट्स/फ्लाइंग ऑब्जेक्ट एवं शासकीय ड्रोन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री के प्रस्थान तक रेड जोन/नो फ्लाइंग जोन रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4ः50 बजे मंडला से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
मंडला: CM आज करेंगे बोनस वितरित, 36.17 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे जारी, 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक होंगे लाभान्वित - MP Breaking News