मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अनावरण और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ने वाली यह अनूठी घड़ी समय के साथ-साथ तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्योहारों की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी।
यह विश्व की पहली ऐसी घड़ी है जो भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवाओं के साथ संवाद करेंगे और एक रैली भी निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का एक अद्भुत मेल है। यह विश्व की पहली ऐसी घड़ी है जो भारतीय काल गणना की सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति को फिर से स्थापित करती है। इसमें पंचांग की 7000 वर्षों की गणना, 30 मुहूर्तों का विवरण, अलार्म सुविधा, वैदिक समय (30 घंटे आधारित), GMT और IST समय, सूर्योदय–सूर्यास्त सहित मौसम संबंधी जानकारी भी उपलब्ध होगी।
कहीं भी बैठकर मिल सकेगी जानकारी
इसके मोबाइल एप मोबाइल एप के जरिए लोग कहीं भी बैठकर पंचांग और व्रत-त्योहारों की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का पहला लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में किया था। मुख्यमंत्री ने इस असर पर कहा कि यह पहल न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए एक गर्व का क्षण है, जो भारतीय ज्ञान और संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत का समय – पृथ्वी का समय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी" का लोकार्पण
💠 युवाओं से संवाद एवं वाहन रैली का आयोजन
🗓️ 1 सितम्बर, 2025
📍 मुख्यमंत्री निवास, भोपाल@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/eaa5iq9Fy2— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 1, 2025






