Hindi News

कांग्रेस और आप पार्टी एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
Last Updated:
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी एक ही है। दोनों ही देश द्रोहियो के साथ है,उनका ही समर्थन करती है।
कांग्रेस और आप पार्टी एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

BHOPAL NEWS : पूर्व गृह मंत्री व दिल्ली चुनाव में दक्षिण दिल्ली के प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को पालम विधानसभा में पन्ना प्रमुखों कि बैठक को संबोधित किया।उन्होंने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दोनो को एक ही थैली का चट्टे -बट्टा बताया।

कांग्रेस और आप दोनों ही देश द्रोहियो के साथ

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी एक ही है। दोनों ही देश द्रोहियो के साथ है,उनका ही समर्थन करती है। इसी दिल्ली के जेएनयू में जब नारे लगे थे ,कि भारत तेरे टुकड़े होंगे ..इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह,
भारत की बर्बादी तक जंग हमारी जारी रहेगी। अफ़ज़ल हम शर्मिंदा है..तेरे कातिल जिंदा है। तब पहले नंबर पर नारे लगाने वालों से मिलने राहुल गांधी गए थे और दूसरे नंबर पर जो गए थे उनका नाम अरविंद केजरीवाल है। इससे ही दोनों कि मानसिकता समझी जा सकती है।

हम घर मे घुसकर मारेंगे जिस घर से अफ़ज़ल निकलेगा

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारी और उनकी लड़ाई इसी मानसिकता व विचारधारा कि है। वह कहते है कितने अफजल मारोगे ..हर घर से अफ़ज़ल निकलेगा। हम कहते है, हम घर मे घुसकर मारेंगे जिस घर से अफ़ज़ल निकलेगा। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप सब समझ गए होंगे कि यह चुनाव केवल चुनाव नही है बल्कि राष्ट्रवादियों व राष्ट्रद्रोहियो के बीच युद्ध है जो हमे हर हाल में जीतना है। भारत माता के गौरव व सम्मान के लिए यह अति आवश्यक भी है। देश कि प्रगति, विकास व सम्मान तभी हो सकेगा जब हम इस तरह कि शक्तियों को परास्त कर देंगे।

यह रहें उपस्थित 

इस अवसर पर पूर्व कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार कैलाश चौधरी जी , पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कमलेश , पूर्व विधायक पालम विधानसभा धर्मदेव सोलंकी , प्रभारी पालम विधानसभा सुमन डागर , मनोज शर्मा सहित विधामसभा के सभी पन्ना प्रमुख उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !