Hindi News

सीएम डॉ मोहन यादव के विदेशी दौरे पर उमंग सिंघार का तंज, “जनता की गाढ़ी कमाई अपने सैर-सपाटे और दिखावे में खर्च कर रहे”

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
उमंग सिंघार ने कहा कि इस तरह के सैर सपाटों का कांग्रेस विरोध करेगी , वे बोले हम मांग करते हें भारतीय जनता पार्टी बताये कि इन दौरों से कितना निवेश आया है कांग्रेस अब चुप नहीं रहेगी।
सीएम डॉ मोहन यादव के विदेशी दौरे पर उमंग सिंघार का तंज, “जनता की गाढ़ी कमाई अपने सैर-सपाटे और दिखावे में खर्च कर रहे”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समय विदेश के दौरे पर हैं, वे स्पेन में है जहाँ 19 जुलाई तक रहेंगे इससे पहले 13 जुलाई से 15 जुलाई तक दुबई के दौरे पर थे, इन विदेशी दौरों का उद्देश्य प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना हैं लेकिन कांग्रेस इसे पैसे की बर्बादी बता रही है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर तंज कसा है।

मध्य प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करने और उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रयास कर रहे हैं, वे देश के अन्दर और देश के बाहर लगातार निवेशकों से मिल रहे हैं और उनके सामने मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग कर यहाँ मौजूद प्राकृतिक संसाधन एवं प्रदेश सरकार की व्यापार नीतियों की खूबियाँ गिना रहे हैं जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है लेकिन कांग्रेस इसे लेकर हमलावर है, उसे ये सिर्फ इवेंट दिखाई देता है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, पूरी दुनिया के लोग यूएई में इन्वेस्ट करने जाते हैं बहुत से व्यापारी और अलग अलग फील्ड के लोग दुबई में शिफ्ट हो गए लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश की जनता के पैसे से यात्रायें जारी हैं।

UAE से MP में निवेश आयेगा ये हास्यास्पद है : उमंग 

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये बहुत हास्यास्पद स्थिति है कि पूरी दुनिया से पैसा यूएई में जा रहा है लेकिन वहां से पैसा मध्य प्रदेश में कैसे आएगा ये आश्चर्य की बात है उन्होंने कहा कि हम इस बात को विधानसभा में उठाएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री और अधिकारी जनता के पैसे से सैर सपाटा कर रहे हैं।

दुबई दौरा “विकास यात्रा की एक मजबूत नींव” : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 15 जुलाई के दौरान दुबई प्रवास पर रहे जहाँ वे विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने दुबई यात्रा को “विकास यात्रा की एक मजबूत नींव” बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस दौरे के दौरान दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री ज़ोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें भारत मार्ट जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर सहमति भी बनी। अभी वे स्पेन के दौरे पर जहाँ पहले दिन कल स्पेन के साथ फुटबॉल को बढ़ावा देने के LaLiga मुख्यालय गए और अधिकारियों से चर्चा की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews