Hindi News

संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नियमितीकरण, DA सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद, सरकार को दी चेतावनी

Written by:Atul Saxena
Published:
कर्मचारी नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री ने जो वादे हमारी पंचायत में किये थे उन्हें पूरा क्यों नहीं किया जा रहा? हम नियमित कर्मचारियों के बराबर काम करते हैं तो उन्हीं की तरह सुविधाएँ पाने का हक़ रखते हैं, सरकार हमारी मांगों को मांगे।
संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नियमितीकरण, DA सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद, सरकार को दी चेतावनी

मध्य प्रदेश के करीब ढाई लाख संविदा कर्मचारियों ने वादाखिलाफी से नाराज होकर प्रदेश सरकार के विरोध मेंह मोर्चा खोल दिया है, आंदोलन की शुरुआत में संविदा कर्मचारियों ने संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले भोपाल के अम्बेडकर पार्क में धरना दिया, धरने में इन कर्मचारियों के करीब ढाई हजार प्रतिनिधि शामिल हुए, संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सरकारी कार्यालयों में ताले लटका देंगे।

मध्य प्रदेश के संविद कर्मचारी गुस्से में हैं उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए आज शनिवार 22 नवंबर से अपने आंदोलन की शुरुआत कर दी है, ढाई लाख संविदाकर्मियों के करीब ढाई हजार प्रतिनिधि भोपाल पहुंचे और वहां धरना दिया, सरकार को उसके वादे याद दिलाये, उन्होंने इसी के आधार पर 9 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया है जिसके नारे लिखी तख्तियां वे हाथ में लेकर बैठे थे।

सरकार पर लगाया धोखे का आरोप 

भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्धता रखने वाले संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर पर हुए इस धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी बहुत गुस्से में दिखाई दिए, प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह तोमर ने कहा शासन ने 2023 में संविदा नीति बनाई मुख्यमंत्री ने पंचायत की जिसमें सरकार ने तय किया कि संविदाकर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधाएँ  मिलेंगी लेकिन नीति की घोषणा की गई तो सब वादे भुला दिए गए।

…तो कार्यालयों में लटका देंगे ताले  

कर्मचारी नेता ने कहा सरकार हम चला रहे हैं, और हमारे साथ ही धोखा हो रहा है नियमित को पूरी सुविधा इल रही है और हमें आधी सुविधा मिल रही हैं ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है? हमें आधी सुविधा आधा वेतन देने के शोषण कब तक चलेगा, हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हमसे संवाद करें, इसलिए हमने आज चेतावनी मंथन रखा है यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती तो हम सरका रको ठप कर देंगे सरकारी कार्यालयों में ताले लटका देंगे।

संविदा कर्मचारियों की मुख्य मांगें 

  • सीपीआई इंडेक्स के स्थान पर DA का प्रावधान किया जाये।
  • अर्जित एवं मेडिकल अवकाश का प्रावधान किया जाए।
  • सीधी भर्ती में आरक्षित 50% पदों में अनुभव के आधार पर संविलियन / नियमित किया जाये ।
  • किसी योजना के बंद होने पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को अन्य योजना में नियुक्ति प्रदान की जाये।
  • विसंगति पूर्ण समकक्षता का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए एवं जिन योजना में समकक्षता का निर्धारण नहीं हुआ है उसे जल्द किया जाये।
  • प्रत्येक कर्मचारी को 20 लाख का सामूहिक बीमा प्रदान किया। जाए।
  • संविदा कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित किए जाने की सुविधा प्रदान की जाये  ।
  • PSC के पदों में अनुभव के अंक प्रदान की जाये।
  • नियमित कर्मचारियों की तरह महिला संविदा कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान किया जाये।

भोपाल से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews