भोपाल। तीन दिन पहले भोपाल में पकड़े गए एक ट्रक से बरामद किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लिखा गया एक पत्र भी मिला है। भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान ने 1946 में महात्मा गांधी को यह खत और ड्राफ्ट लिखा था। इस ड्राफ्ट में गांधीजी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रस्ताव दिया गया था। भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह ने गांधीजी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच रिश्तो की तल्खी कम करने के लिए उर्दू में महात्मा गांधी को एक पत्र लिखा था। पुरातत्व विशेषज्ञों का कहना है कि यह दस्तावेज इतिहास के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण है। इन दस्तावेजों में कई जीवनी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिनमें कई पुराने स्टाम्प भी थे जिससे भोपाल नवाब की संपत्तियों को लेकर गलत इस्तेमाल भी हो सकता था। दरअसल दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ट्रक पकड़ा था जिसमें रद्दी के नाम पर भोपाल के नवाब के दस्तावेज थे। पूछताछ में इन लोगों ने यह स्वीकार किया है कि वे पहले भी दो बार दस्तावेज ले जा चुके हैं ।इन दस्तावेजों में जमीन और राजस्व में जुड़े हुए कई आदेश हैं ।गुजरात के व्यापारी ने भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह के परिवार की फातिमा सुल्तान से दस्तावेज खरीदने की बात कही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एंटीक्विटी एंड आर्ट ट्रेजर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे ट्रक में 1885 से 1956 तक के दस्तावेज मिले हैं ।अभी ट्रक में रखे 80-90 बोरी और कार्टूनों में रखे कागजातो का परीक्षण होना बाकी है ।
क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा महात्मा गांधी को लिखा पत्र
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






