भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक व भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया| वे बीते चार दिनों से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है|
एक प्रखर आदिवासी नेता के रूप में बट्टी को जाना जाता रहा है। वह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2003 में विधायक रह चुके हैं| रविवार शाम छह बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले दो अटैक आ चुके थे| जिसके बाद रविवार को उन्हें तीसरा अटैक आया। बता दें कि 2003 के विधानसभा चुनाव में मनमोहन शाह भाट्टी विधायक बने थे और 2008 के चुनाव में भी उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी और काफी कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था|
कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मनमोहन शाह बट्टी के निधन पर दुःख जताया है| उन्होंने लिखा-छिन्दवाड़ा ज़िले की अमरवाडा विधानसभा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
छिन्दवाड़ा ज़िले की अमरवाडा विधानसभा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 2, 2020
अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक व भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन शाह बट्टी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।।#pcsharmainc pic.twitter.com/V5G0iM3G7U
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) August 2, 2020






