Hindi News

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर हिंदू रक्षक सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का फूंका पुतला

Written by:Amit Sengar
Published:
बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओंं को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है।
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर हिंदू रक्षक सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का फूंका पुतला

Bhopal News : बांग्लादेश में लगातार हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही है वहीं हिंदू समुदाय के संत चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह में गिरफ्तारी के बाद जहां बांग्लादेश में विरोध जारी है। वहीं भारत में भी इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू रक्षक सेना ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। वहीं हिंदू रक्षक सेना ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

हिंदू रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को सहन कर रहे हैं वह भी कट्टरपंथियों का साथ दे रहे हैं शासन में रहते हुए उन्हें यह समझना चाहिए कि देश की जनता का रक्षा करना उनका दायित्व होता है लेकिन वह ऐसी घटनाओं को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।

हिंदू रक्षक सेना ने प्रधानमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

आगे उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भी वहां के निवासी हैं लेकिन उनके साथ हो रही ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के साथ संबंध को तोड़ने की अपील की है, और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओंं को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews