Hindi News

HOLI स्पेशल ट्रेन : भोपाल के इन स्टेशन से होकर गुजरेगी, मिलेगा इन यात्रियों को फायदा

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
भोपाल मंडल के शाजापुर, पचोर रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, बदरवास एवं शिवपुरी स्टेशनों से होकर गुजरेग
HOLI स्पेशल ट्रेन : भोपाल के इन स्टेशन से होकर गुजरेगी, मिलेगा इन यात्रियों को फायदा

TRAIN CANCELL

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09117/09118 उधना – सुबेदारगंज – उधना होली विशेष ट्रेन (17-17 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के शाजापुर, पचोर रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, बदरवास एवं शिवपुरी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 09117 उधना – सुबेदारगंज होली विशेष ट्रेन (17 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09117 उधना – सुबेदारगंज होली विशेष ट्रेन 14, 21, 28 मार्च, 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20, 27 जून 2025 को उधना स्टेशन से सुबह 05:45 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाजापुर पर 17:05 बजे, पचोर रोड पर 17:51 बजे, बियावरा राजगढ़ पर 18:20 बजे, रूठियाई पर 19:15 बजे, गुना पर 20:05 बजे, बदरवास पर 21:03 बजे एवं शिवपुरी पर 22:18 बजे रुकते हुए मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8.40 बजे सुबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09118 सुबेदारगंज – उधना होली विशेष ट्रेन (17 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09118 सुबेदारगंज – उधना होली विशेष ट्रेन दिनांक 8, 15, 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई, 7, 14, 21, 28 जून 2025 को शाम 19:25 बजे सुबेदारगंज स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 06:10 बजे शिवपुरी, 06:42 बजे बदरवास, 07:50 बजे गुना, 08:25 बजे रूठियाई, 09:20 बजे बियावरा राजगढ़, 09:46 बजे पचोर रोड एवं 10:30 बजे शाजापुर पर रुकते हुए, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए उसी दिन शाम 20:15 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी जंक्शन, शाजापुर, पचोर रोड, बियावरा राजगढ़, रूठियाई जंक्शन, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर जंक्शन, मलानपुर, सोनी, भिंड, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 12 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews