Hindi News

होली स्पेशल ट्रेन : रानी कमलापति-दानापुर के मध्य 2-2 फेरे चलेगी ट्रेन

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
होली स्पेशल ट्रेन : रानी कमलापति-दानापुर के मध्य 2-2 फेरे चलेगी ट्रेन

Holi Special TRAIN

रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

होली स्पेशल ट्रेन 

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी एवं 02 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर, 15:25 बजे नर्मदापुरम से, 15:55 बजे इटारसी से, 17:10 बजे पिपरिया से, 17:45 बजे गाडरवारा से, 18:25 बजे नरसिंहपुर से, 19:30 बजे जबलपुर पहुँचकर, 19:40 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात 20:10 बजे सिहोरा रोड से प्रस्थान कर, 20:50 बजे कटनी से प्रस्थान कर, 21:40 बजे मैहर से, 22:15 बजे सतना से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी का वापसी शेड्यूल

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से 11:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मध्यरात्रि में 00:55 बजे सतना पहुँचकर, 01:00 बजे सतना से प्रस्थान कर, 01.28 बजे मैहर से, 02:30 बजे कटनी से, 03:13 बजे सिहोरा रोड से, 03:50 बजे जबलपुर पहुँचकर, 04.00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी । तत्पश्चात 05:00 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर, 05:30 बजे गाडरवारा से, 06:00 बजे पिपरिया से, 07:10 बजे इटारसी से, 07:48 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर, सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी 

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन के ठहराव एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी अवलोकन कर सकते हैं।