Admission 2021 : छात्रों को एक और सुनहरा मौका, 31 मार्च तक कर सकते है Apply

student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छात्रों (Student) के लिए एक और सुनहरा मौका है। इग्नू (IGNOU) के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले पंजीकरण की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी।  खास बात ये है कि इग्नू (IGNOU) की प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन (Online Admission) रखी गई हैं तथा आवेदन इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़े.. MP के उच्च शिक्षा विभाग का फैसला- ऐसा किया तो मेडिकल बोर्ड के सामने होंगे पेश

दरअसल, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(Indira Gandhi National Open University) द्वारा संचालित अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 हैं। जनवरी सत्र-2021 में प्रवेश लेने (Admission ) हेतु आवेदन तिथि बढाई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों (Student) को उच्च शिक्षा (Higher education) में प्रवेश लेने में कोई कठिनाई न आ सके।

इतना ही नहीं  इस सत्र में IGNOU द्वारा परास्नातक स्तर पर पर्यावरण (environment) विज्ञान में एम.एस.सी. (Msc) प्रारंभ किया गया हैं, जिससे इस महत्वपूर्ण विषय में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित किया जा सके। पूर्व सत्र में ऐसे इच्छुक विद्यार्थियों को न्यूनतम योग्यता की अंक तालिका और सर्टिफिकेट न प्राप्त होने के कारण, यदि प्रवेश से वंछित रह गए वे जनवरी सत्र-2021 के लिए प्रवेश (Admission)  प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चर्चा में इनके नाम, 1-2 दिन में ऐलान संभव

डॉ. उमेश चन्द्र पाण्डेय, इग्नू क्षेत्रीय निदेशक भोपाल (Bhopal) ने बताया कि जनवरी माह में इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU का नैक मूल्यांकन हुआ था जिसमें राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक द्वारा इग्नू को (A++) ग्रेड प्रदान किया गया हैं। इस ग्रेडिंग से भारत में दूरस्थ शिक्षा (Education) की विश्वसनीयता को बल मिलेगा तथा अधिक लोगों तक गुणवत्तायुक्त किफायती शिक्षा पहुँच सकेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews