MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

भोपाल में सफाई अभियान के साथ हुआ KBK-2 का फिनाले, MP-छत्तीसगढ़ और नागपुर के 550 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया था आवेदन

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भोपाल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई की। दरअसल ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर पुराने आयकर भवन और आसपास के इलाके में सफाई अभियान चलाया गया।
भोपाल में सफाई अभियान के साथ हुआ KBK-2 का फिनाले, MP-छत्तीसगढ़ और नागपुर के 550 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया था आवेदन

भोपाल में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। दरअसल ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत हुए इस कार्यक्रम की थीम ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ रखी गई थी। इस दौरान डीजी इन्वेस्टिगेशन बिजॉय कुमार पांडा की मौजूदगी में पुराने आयकर भवन और आसपास के इलाकों में सफाई की गई। विभाग की अलग-अलग शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी इसमें शामिल हुए।

वहीं सफाई अभियान से पहले भोपाल स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के क्षेत्रीय परिसर में ‘कौन बनेगा करपति (KBK) Season-02’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर क्षेत्र के कुल 550 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन किया था। प्रतियोगिता को दो कैटेगरी में रखा गया था। पहली कैटेगरी में इंस्पेक्टर स्तर तक के कर्मचारी और दूसरी में आयकर अधिकारी यानी ITO और उससे ऊपर के अधिकारी शामिल थे।

भोपाल में आयकर विभाग का सफाई अभियान

दरअसल ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुराने आयकर भवन और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। कार्यक्रम की थीम ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ रखी गई थी। इस दौरान विभाग की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी एक साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। डीजी इन्वेस्टिगेशन बिजॉय कुमार पांडा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में दफ्तर परिसर की सफाई की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर और आसपास के इलाके में सफाई का काम किया। अभियान का आयोजन आयकर विभाग की ओर से किया गया था। वहीं इससे पहले राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के क्षेत्रीय परिसर भोपाल में KBK Season-02 का ग्रैंड फिनाले हुआ। प्रतियोगिता में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों से आयकर से जुड़े अलग-अलग सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान नवीन आयकर अधिनियम 2025 सहित अलग-अलग कर विषयों पर सवाल रखे गए थे।

KBK Season-2 में 550 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया आवेदन

जानकारी के अनुसार ‘कौन बनेगा करपति’ सीजन-2 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागपुर क्षेत्र के 550 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन किया था। प्रतियोगिता को दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया था। पहली कैटेगरी इंस्पेक्टर स्तर तक के कर्मचारियों के लिए थी जबकि दूसरी कैटेगरी में ITO और उससे ऊपर के अधिकारी शामिल किए गए थे। टियर-1 परीक्षा के बाद दोनों कैटेगरी से 30-30 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस तरह कुल 60 प्रतिभागी टियर-2 में पहुंचे। टियर-2 के बाद दोनों कैटेगरी से 5-5 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। फिनाले में भी आयकर और टैक्स से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे गए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
भोपाल में सफाई अभियान के साथ हुआ KBK-2 का फिनाले, MP-छत्तीसगढ़ और नागपुर के 550 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया था आवेदन,