MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इंदौर: मारपीट के बाद समझौते के लिए बुलाया, मौके पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

इंदौर के चंदन नगर में मारपीट के विवाद के बाद समझौते के लिये बुलाने के दौरान पिस्तौल से हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर थार गाड़ी और पिस्तौल जब्त की है।
Indore News

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मारपीट के विवाद के बाद समझौते के लिए बुलाए गए युवकों के सामने पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया और मौके से वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी तथा पिस्तौल जब्त कर ली।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक समीर नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब चार बजे उसके और सोहेल के साथ दानिश पठान, मोनू पठान, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की थी।

इसके बाद आरोपियों ने विवाद सुलझाने और समझौता करने के लिए शाम करीब छह बजे ग्रीन पार्क के सामने बुलाया। आरोप है कि जब समीर और सोहेल वहां पहुंचे, तो दानिश पठान, मोनू पठान समेत चार लोग थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गये। उनके पास पिस्तौल थी और समझौते की बातचीत के दौरान पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया गया।

गनीमत रही कि हवाई फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। चंदन नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी और पिस्तौल भी जब्त कर ली है, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर: मारपीट के बाद समझौते के लिए बुलाया, मौके पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा - MP Breaking News