Hindi News

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
तेज हवा, आंधी आने से खुड़ेल में अपने भतीजे के साथ घर लौट रही थी, तभी महिला के सिर पर होर्डिंग गिर गया। घटना के बाद भतीजे ने घायल महिला को उठाया और लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्‍यु हो गई।
इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : इंदौर जिले के सनावदिया ग्राम के पास घर लौट रही एक महिला के सिर पर बड़ा होर्डिंग गिरने से उसकी मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है।  तेज हवा, आंधी आने से खुड़ेल में अपने भतीजे के साथ घर लौट रही थी, तभी महिला के सिर पर होर्डिंग गिर गया।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद भतीजे ने घायल महिला को उठाया और लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्‍यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर एवं आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने मांग जवाब 

आयोग ने इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर एवं आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी कर घटना के दोषी व्यक्ति के विरुद्ध की गई कार्रवाई, मृतका के उत्तराधिकारियों को विधि अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्रवाई, शहर में ऐसे होर्डिंग्स के नियमानुसार एवं सुरक्षित अवस्था में होने के संबंध में समग्र जांच और अवैध होर्डिंग्स एवं जोखिमपूर्ण होर्डिंग्स को जन सुरक्षा के लिये उठाये जाने के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews