Hindi News

Madhya Pradesh: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 18 दिन रद्द, ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक कैंसिल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Madhya Pradesh: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 18 दिन रद्द, ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक कैंसिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Indian Railway IRCTC.. यात्रीगण कृपया ध्यान दें….आज 1 दिसंबर 2021 से मध्य प्रदेश से होकर जाने वाली कई ट्रेनें फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी। यात्री घर से निकलने से पहले IRCTC की बेवसाइट पर ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें या फिर अपनी नजदीकी रेलवे से जानकारी लेकर ही टिकट बुक करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 26 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

इसके साथ ही मध्य प्रदेश (MP News) के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल मंडल ने 5 ट्रेनों भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस, भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस में जनरल टिकट (Railway General Ticket) की सुविधा शुरू कर दी है। यात्री इसका लाभ 5 दिसंबर 2021 से उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP में आज 17 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, लॉकडाउन को लेकर सीएम का बड़ा बयान

भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (Bhopal-Jodhpur-Bhopal Express) अप और डाउन दोनों ट्रेनें इस महीने 18 दिन तक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 14 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक और गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इस अवधि में इस ट्रेन के दोनों तरफ से 17 -17 फेरे रद्द रहेंगे ।इस रूट पर प्री नॉन और नॉन इंटरलाकिंग काम जारी रहने के कारण रेलवे ने ये ट्रेन रद्द की हैं।

इनमें बढ़ेंगे कोच

गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर ट्रेन में गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति से संतरागाछी सुपरफास्ट ट्रेन में 1 दिसंबर और वापसी में गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी से रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर ट्रेन में 2 दिसंबर से 02 शयनयान श्रेणी का कोच स्थाई रूप से बढ़ाया जा रहा है।दो शयनयान श्रेणी के स्थाई कोच बढ़ने से 160 शायिका/बर्थ अतिरिक्त उपलब्ध होने से 160 यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर विदिशा, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा होते हुए जाएगी।

Madhya Pradesh- ये सभी ट्रेनें 14 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी

  • ट्रेन संख्या 14813- भोपाल – जोधपुर
  • ट्रेन संख्या 14814- भोपाल – जोधपुर
  • ट्रेन संख्या 22464- बीकानेर – दिल्ली सराय
  • ट्रेन संख्या 12463- दिल्ली सराय – जोधपुर
  • ट्रेन संख्या 12464- जोधपुर – दिल्ली सराय
  • ट्रेन संख्या 14812- दिल्ली सराय – सीकर
  • ट्रेन संख्या 14811- सीकर – दिल्ली सराय
  • ट्रेन संख्या 22463- दिल्ली सराय- बीकानेर
  • ट्रेन संख्या 14823- जोधपुर – रेवाड़ी
  • ट्रेन संख्या 14824- रेवाड़ी-जोधपुर
  • ट्रेन संख्या 22481- जोधपुर – दिल्ली सराय
  • ट्रेन संख्या 22482- दिल्ली सराय – जोधपुर

1 दिसंबर 2021 से देशभर की ये ट्रेंने रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या (02988), अजमेर-सियालदाह प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (01.12.2021 से 28.02.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (029870), सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (02.12.2021 से 01.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (05014), काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर प्रतिदिन स्पेशल (01.12.2021 से 28.02.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  •  गाड़ी संख्या (05013), जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (03.12.2021 से 02.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (05624), कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (03.12.2021 से 25.02.2022) (13 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (05623), भगत की कोठी-कामख्या साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (07.12.2021 से 01.03.2022) (13 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (05909), डिब्रूगढ़-लालगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (01.12.2021 से 28.02.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (05910), लालगढ-डिब्रुगढ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (04.12.2021 से 03.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (02458), बीकानेर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (01.12.2021 से 28.02.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (02443), दिल्ली सराय-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (02.12.2021 से 01.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (02444), जोधपुर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (03.12.2021 से 02.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (02457), दिल्ली सराय-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (03.12.2021 से 02.03.2022) (90 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09611), अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (02.12.2021 से 26.02.2022) (26 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09614), अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (03.12.2021 से 27.02.2022) (26 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09403) अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (07.12.2021 से 22.02.2022) (12 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09404), सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (08.12.2021 से 23.02.2022) (12 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09407), अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (02.12.2021 से 24.02.2022) (13 ट्रिप) तक रद्द
  • गाड़ी संख्या (09408), वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (04.12.2021 से 26.02.2022) (13 ट्रिप) तक रद्द
  • ट्रेन नंबर 05068 : बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर वीकली स्पेशल ट्रेन, 3 दिसंबर से 25 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 05067 : गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल ट्रेन, 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 09017 : बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार, वीकली स्पेशल ट्रेन, 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 09018 : हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस, वीकली स्पेशल ट्रेन, 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 09111 : वलसाद-हरिद्वार, वीकली स्पेशल ट्रेन, 7 दिसंबर से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 09112 : हरिद्वार-वलसाल, वीकली स्पेशल ट्रेन, 8 दिसंबर से 23 फरवरी 2022 के बीच रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 04309 : उज्जैन-देहरादून, वीकली स्पेशल ट्रेन, 2 दिसंबर से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • ट्रेन नंबर 04310 : देहरादून-उज्जैन वीकली स्पेशल ट्रेन, 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या (04712), श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (01.12.2021 से 28.02.2022) तक सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा सहारनपुर-हरिद्वार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या (04711), हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा (01.12.2021 से 28.02.2022) तक सहारनपुर से संचालित होगी। यह रेलसेवा हरिद्वार-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews