Hindi News

शुक्र के घर में उदित होंगे बुध, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार, सफलता चूमेगी कदम!

Published:
बुध शुक्र के घर में उदित होकर कई राशियों के जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। करियर और कारोबार में तरक्की के योग भी बन सकते हैं। आइए जानें किन लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार की यह चाल अनुकूल रहेगी?
शुक्र के घर में उदित होंगे बुध, इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार, सफलता चूमेगी कदम!

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र (Shukra) दोनों को एक दूसरे का मित्र माना जाता है। मई 2026 में इन दोनों ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार असुरों के गुरु शुक्र की राशि वृषभ में उदित होने वाले हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जीवन में अनेक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई लोगों को इससे फायदा भी होगा।

27 अप्रैल 2026 को मीन राशि में अस्त होंगे। इस अवस्था में 27 दिनों तक रहने के बाद 23 मई वृषभ राशि में उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, लेखन, व्यापार, तर्क, संवाद, वाणी इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शुक्र प्रेम, कला, विलासता, सौंदर्य, धन और संबंधों को प्रभावित करते हैं। आइए जानें शुक्र के घर में बुध का उदय किन लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना बेहद लाभकारी साबित होगा। इनकम में वृद्धि हो सकती है। काम और कारोबार में भी तरक्की देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। परिवार में हो रहे लड़ाई-झगड़े भी खत्म होंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंध के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से काम नहीं होगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप सभी काम सही समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को भी दौरान सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरा कर पाएंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बैलेंस बना रहेगा। आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है। लव मैरिज के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा, उनके लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ इस दौरान अच्छी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को भी इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है, न ही भ्रम या अंधविश्वास को बढ़ावा देना। एमपी ब्रेकिंग की न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews