भोपाल के हमीदिया कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान, तनाव से निपटने और समय पर विशेषज्ञों की मदद लेने के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। खासकर विद्यार्थियों में पढ़ाई, भविष्य और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े दबावों के बीच मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
Mental Health Awareness

Mental Health Awareness

भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘मन जागृति अभियान’ के तहत हुए इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समस्याओं पर खुलकर बात करने और जरूरत पड़ने पर परामर्श लेने के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट राहुल शर्मा ने कहा कि युवाओं, विशेषकर विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों में आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता बताई।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर आयोजन

इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवा टेलीमानस (14416), मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं जागरूकता एप ‘मनहित’ और उमंग चैटबॉट की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन, जय प्रकाश चिकित्सालय के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मिश्रा, जिला चिकित्सालय की नोडल अधिकारी डॉ. ममता एक्का, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट राहुल शर्मा, डीईआईसी (समर्पण) के मैनेजर उज्ज्वल और रिहेबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट डॉ. मनोज गौड़ ने किया।

Mental Health Awareness

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
भोपाल के हमीदिया कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा - MP Breaking News