मध्य प्रदेश में तय समय से देरी से पहुंचे मानसून ने जुलाई में रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति बनने लगी है। सोमवार को 25 जिलों में अति भारी से भारी बारिश और 30 जिलों में झंझावात व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 9-10 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।
रविवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश हुई। छिंदवाड़ा में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई। शाजापुर में जलस्तर बढ़ने से कालीसिंध नदी उफान पर आ गई। खजुराहो में गर्मी का असर तेज रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। इंदौर में 30.9 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, उज्जैन में 32.7 डिग्री, जबलपुर में 34 डिग्री और ग्वालियर में 37.7 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- अति भारी वर्षा :बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह, सागर (ऑरेंज अलर्ट) उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी (येलो अलर्ट)
- भारी वर्षा: विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना
- झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा: भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा
मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश
1 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 163.1 मिमी यानी 6.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकी इस अवधि में 172.8 मिमी होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 29% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 17% अधिक पानी गिरा है। इस बार जून में उम्मीद से कम बारिश हुई है हालांकि जुलाई में मानसून के मजबूत रहने और कई जिलों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस मानसून सीजन के दौरान देवास. भोपाल, इंदौर, बैतूल, बुरहानपुर, गुना, हरदा, खंडवा, सीहोर, बालाघाट और सिवनी में ज्यादा बारिश हुई है।








