Hindi News

आवारा लड़कों की वजह से स्कूल में कैद हुए छात्र-छात्राएं, पेपर देने आए बच्चों का स्कूल से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, मौके पर पहुंची पुलिस

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
कक्षा 5वीं एवं 8वीं का पेपर था, जब पेपर छूटने का समय आया तो वहां पर आवारा तत्‍व बड़ी संख्‍या में खड़े हो गये। विद्यालय के पास इतनी संख्‍या में आवारा तत्‍वों को देखकर शिक्षकों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुये तत्‍काल पुलिस कंट्रोल रूम एवं 100 डॉयल को फोन किया
आवारा लड़कों की वजह से स्कूल में कैद हुए छात्र-छात्राएं, पेपर देने आए बच्चों का स्कूल से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, मौके पर पहुंची पुलिस

BHOPAL NEWS :  मुरैना जिले के सिटी कोतवाली के अंतर्गत शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नंबर दो गणेशपुरा पर आवारा तत्‍वों के कारण विद्यालय में परिक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को आधा घंटे देरी से छोड़े जाने का मामला सामने आया है।

स्कूल के बाहर आवारा तत्वों का जमावड़ा 

बीते बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का पेपर था, जब पेपर छूटने का समय आया तो वहां पर आवारा तत्‍व बड़ी संख्‍या में खड़े हो गये। विद्यालय के पास इतनी संख्‍या में आवारा तत्‍वों को देखकर शिक्षकों ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुये तत्‍काल पुलिस कंट्रोल रूम एवं 100 डॉयल को फोन किया और पुलिस की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को छोड़ा गया। छात्रों-छात्राओं के घर समय पर नहीं पहुंचे के कारण उनके अभिभावक चिंतित हो गये और वह स्‍वंय परीक्षा केंद्र पर पहुंच गये।

आयोग ने जारी किया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, मुरैना से मामले की जांच कराकर बच्‍चों एवं अन्‍य की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने हेतु की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews