Hindi News

MP Board : 20 फरवरी से कक्षा 5वीं- 8वीं की परीक्षाएं, बोर्ड पैटर्न पर होंगे एग्जाम, 25 लाख छात्र होंगे शामिल, जानें नियम डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Board 5th 8th Exam 2026: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसे लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में प्रदेश की 86 हजार से ज्यादा सरकारी, लगभग 24 हजार निजी शालाओं और 525 मदरसों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
MP Board : 20 फरवरी से कक्षा 5वीं- 8वीं की परीक्षाएं, बोर्ड पैटर्न पर होंगे एग्जाम, 25 लाख छात्र होंगे शामिल, जानें नियम डिटेल्स

मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी है जो मार्च तक चलेंगी। 20 फरवरी से शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में 2:00 बजे से 4:30 बजे तक चलेंगी।

राज्य शिक्षा केंद्र ने साफ किया है कि इस साल की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ही होंगी। इन परीक्षाओं में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

25 लाख छात्र होंगे परीक्षा में शामि‍ल

राज्य शिक्षा केन्द्र के अनुसार, परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन परीक्षाओं में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों एवं मदरसों के छात्र भी शामिल होंगे। इस वर्ष 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इ‍समें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।

हर पात्र छात्र को मिलेगा परीक्षा देने का अवसर

प्रत्येक पात्र छात्र को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोई विद्यार्थी यदि किसी कारणवश परीक्षा तिथि तक पंजीकृत नहीं हो पाया है, तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश केन्द्राध्यक्षों को दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी परीक्षा उपरांत दर्ज की जाएगी। परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के छात्र भाग लेंगे।

पोर्टल के माध्यम से होगा छात्रों का सत्यापन

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा विशेष आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से छात्रों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य एवं अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी।

कक्षा 5वीं का टाइम टेबल

  1. 20 फरवरी: प्रथम भाषा:- हिन्दी (SCERT), (NCERT), अंग्रेजी (SCERT), (NCERT), उर्दू मराठी
  2. 21 फरवरी: गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु)
  3. 23 फरवरी: द्वितीय भाषा:- अंग्रेजी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी /उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (SCERT), (NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
  4. 25 फरवरी: पर्यावरण अध्ययन
  5. 26 फरवरी: अतिरिक्त भाषा:- हिन्दी / संस्कृत / उर्दू/ पंजाबी/ चित्रकला (मूकबधिर परीक्षार्थियों हेतु)

कक्षा 8वीं का टाइम टेबल

  • 20 फरवरी: प्रथम भाषा: (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेजी (SCERT, NCERT), मराठी (SCERT, NCERT)
  • 21 फरवरी: गणित अथवा संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए))
  • 23 फरवरी: द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी /उर्दू /मराठी है)
  • 25 फरवरी: विज्ञान
  • 26 फरवरी: तृतीय भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती/चित्रकला (मूकबधिर के लिए)
  • 28 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

MP 5th 8th Exam Time Table 2026

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !