भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते एक साल से असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी नियुक्ति आदेश के लिए परेशान हो रहे थे। आखिर कार लंबे इंतजार के बाद कमलनाथ सरकार ने 833 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। लोक सेवा आयोग से चयनित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अब इन प्रोफेसरों को नियुक्ति दी गई है। आदेश जारी होने के साथ ही प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रोफेसरोंं ने धरना भी स्थागित कर दिया। लेकिन उनका कहना है कि जिला और संभाग स्तर पर सभी नियक्तियों के आदेश जारी होने तक धरना देते रहेंगे।
इससे 124 असिस्टेंट प्रोफेसरों के आदेश हुए जारी
राज्य सरकार ने इससे पहले 124 असिस्टेंट प्रफेसरों के नियुक्ति आदेश जारी किए थे। असिस्टेंट प्रोफेसर संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश खातरकर ने बताया कि पीएससी से उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलजों के लिए करीब 2700 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति हुई है। पहले चरण में राज्य शासन ने असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति आदेश दिए थे। अब राज्यपाल लाल जी टंडन से मिलने के बाद विभाग ने दूसरे दिन 833 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही शेष असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। सरकार की ओर से हमारे पक्ष में सकारात्मक पहल होते देख फिलहाल राज्य स्तरीय धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। लेकिन जिला और संभाग स्तर पर नियुक्ति आदेश मिलने तक यह धरना जारी रहेगा।





