Hindi News

MP Weather : नया सिस्टम एक्टिव, 3 संभागों का बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
MP Weather Forecast: 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोक्ष के असर से 15 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है।
MP Weather : नया सिस्टम एक्टिव, 3 संभागों का बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल,  15 जिलों में बारिश का अलर्ट

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आएंगे। बुधवार-गुरुवार (18-19 फरवरी 2026) को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान में 1 से 2 °C की गिरावट हो सकती है।

आज मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। भोपाल-इंदौर में गर्मी का असर तेज रह सकता है। इससे पहले सोमवार (16 फरवरी 2026) को कई जिलों में तापमान 6 से 10 °C के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5°C खंडवा में रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 12.6 °C, इंदौर-जबलपुर में 13 °C, ग्वालियर में 13.1 °C और उज्जैन में 13.4 °C रहा।

इन जिलों में तापमान 6 °C से पार

  • करौंदी (कटनी) में 6.7 °C
  • कल्याणपुर (शहडोल) / पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 7.6 °C
  • राजगढ़ में 9.0 °C
  • उमरिया में 10.0 °C
  • मलाजखंड (बालाघाट) में 10.1 °C

इन जिलों में तापमान 31 °C से ऊपर

  • खंडवा में 34.5 °C
  • खरगौन में 34.4 °C
  • बैरसिया (भोपाल) में 32.8 °C
  • विदिशा / राजगढ़ में 32.5 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 31.8 °C

18-19 फरवरी को 3 संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में वर्तमान में उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है एवं ऊँचाई के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ लगभग 240 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही हैं, जिसके प्रभाव से 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बादल छाने, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews