Hindi News

मूंग खरीद के सरकार के फैसले को कांग्रेस ने बताया किसानों की जीत, उमंग सिंघार बोले ‘किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान लंबे समय से परेशान हो रहे थे लेकिन सरकार मूंग खरीद को टाल रही थी। उन्होंने कहा कि ये किसान संघ की नहीं, कांग्रेस और आम किसान की जीत है जिसने इसके लिए सार्थक लड़ाई लड़ी। हम हमेशा किसानों के हित और सम्मान के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।
मूंग खरीद के सरकार के फैसले को कांग्रेस ने बताया किसानों की जीत, उमंग सिंघार बोले ‘किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

Umang Singhar

मध्यप्रदेश में 19 जून से मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन शुरु होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। इस फैसले को कांग्रेस ने किसानों की जीत बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के पक्ष में पुरज़ोर आवाज़ उठाई और इसका नतीजा सामने आया है।

उन्होंने कहा कि ‘आज की यह जीत कांग्रेस और आम किसानों की संयुक्त आवाज की जीत है। कांग्रेस की आवाज और किसानों की आवाज एक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी।’

कांग्रेस लगातार कर रही थी सरकार से मूंग खरीद की मांग 

बता दें कि कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार से लंबे समय से मूंग खरीद प्रारंभ करने की माँग कर रही थी। इसे लेकर पार्टी ने कांग्रेस किसान अधिकार यात्रा निकालने का ऐलान भी किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था, वहीं कमलनाथ सहित कई बड़े नेता लगातार सवाल कर रहे थे। उमंग सिंघार लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरते आए हैं और उन्होंने भी सरकार से जल्द से जल्द समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद की माँग की थी।

‘कांग्रेस और किसानों की जीत’

अब प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि उन्नीस जून से मूंग खरीद की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस ने इसे अपनी और किसानों की जीत बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम लंबे समय से ये मांग उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि  ‘यह किसान संघ की नहीं, बल्कि किसानों की असली जीत है” मेरे द्वारा सरकार को मूंग खरीदी के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन सरकार की विफल नीतियों के कारण किसानों को अर्धनग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आज की यह जीत कांग्रेस और आम किसानों की संयुक्त आवाज की जीत है। कांग्रेस की आवाज और किसानों की आवाज एक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी।’

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews