Hindi News

MP: लापरवाही पर एक्शन, CMO-पंचायत सचिव निलंबित, प्रधान को हटाया, रोजगार सहायक बर्खास्त

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाह सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन का दौर जारी है।इसी कड़ी में एक तरफ नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने 2 मुख्य नगर पालिकाओं के अधिकारियों और अशोकनगर कलेक्टर ने एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। वही दूसरी तरफ कलेक्टर ने भ्रष्टाचार के मामले में प्रधान को पद से हटा दिया है और रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को मिल सकता है होली गिफ्ट, ब्याज दरों-पेंशन पर फैसला आज! जानें EPFO की नई अपडेट

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 के मानदंडो के अनुरूप तैयारियाँ नहीं करने पर 2 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। श्रीवास्तव ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जिला अमानगंज पन्ना श्याम सुंदर तिवारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् आठनेर जिला बैतूल  दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भन्ते की पात्रता रहेंगी।

यह भी पढ़े.. CBSE : छात्रों को इंतजार हुआ खत्म, 10वीं Term-1 के परिणाम घोषित, जल्द आएंगे 12वीं के रिजल्ट

अशोकनगर कलेक्‍टर आर.उमामहेश्‍वरी द्वारा ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव को निलंबित कर दिया गया है और उनकी विभागीय जांच शुुरू की गई है। जनपद पंचायत अशोकनगर ग्राम पंचायत मढ़खेडा के ग्राम रोजगार सहायक फिरोज खांन को वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। वही ग्राम पंचायत मढ़खेडा की प्रशासकीय समिति के प्रधान बन्‍नो बी पत्नि मुस्लिम खां को शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं मूल्यांकन से अधिक राशि अग्रिम के तौर पर आहरण करने के आरोप में राशि वूसली के लिए धारा-92 का प्रकरण दर्ज करते हुए प्रधान पद से पृथक किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews