Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, रविवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मानसून की दस्तक जल्द

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ के चलते अभी तीन-चार दिन मध्य प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं मानसून की दस्तक तक प्री-मानसूनी एक्टिविटी भी जारी रहेगी। रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। खास करके 14 से 16 जून को नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनेगी।

रविवार को 43 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में गर्मी असर भी बना रहेगा।

शनिवार (14 जून 2026) को भोपाल ,नरसिंहपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी और पिपरिया समेत कई जिलों में आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।  राजगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 38.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और ग्वालियर में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है, ऐसे में 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद अगले 10 से 15 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर करने का अनुमान है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून 2025 को पहुंचा था।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट

  • शिवपुरी और अशोकनगर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट ।
  • ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में में मेघगर्जन, बारिश और हवा का येलो अलर्ट।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews