Hindi News

MP News : अधिकारी-कर्मचारियों को कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन- हित में निर्णय लेंगे

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP News : अधिकारी-कर्मचारियों को कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन- हित में निर्णय लेंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में केंद्र के समान 28 फीसदी महंगाई भत्ते (DA) के साथ अब अलग अलग विभागों के कर्मचारियों द्वारा नियुक्ति और नियमितिकरण मांगे उठाई जा रही है।इसी कड़ी में आज कृषि संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर आज मंगलवार को कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात की और अपनी मांगों को रखा। मंत्री ने भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र का मौसम फिर बदला, इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (MP Agriculture Development Minister Kamal Patel) ने अपने निवास कार्यालय पर मंगलवार सुबह कृषि संविदा अधिकारी और कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि नियुक्ति के समय जारी सेवा शर्तों का क्रियान्वयन कराएँगे। संघ ने मंत्री पटेल को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराते हुए उन्हें पूर्ण करने का अनुरोध किया। इस पर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार (MP Government) कर्मचारी हितैषी है, कर्मचारियों के हित में ही निर्णय लिये जाएँगे।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में फिर 11 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता

कमल पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि आज भोपाल निवास पर कृषि संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ (Agricultural Contract Officer Employees Union) ने मुलाकात कर अपनी मांगे रखीं।इस दौरान उन्हें आश्वस्त किया मध्यप्रदेश में एक संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) जी इसलिये आपकी मांगों को लेकर जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews