MP की 1 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव, 12 नवंबर को वोटिंग, EC ने जारी किया शेड्यूल, एल.मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है सीट

मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव, 12 नवंबर को होगा मतदान, डॉ. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई है सीट, चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
Election Commission

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक खाली हुई सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।  डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के कारण खाली हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा

निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) को जारी कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यसभा उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है।

इसके बाद 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन  ने 14 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकी उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित था। उनके इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गई जिसे भरने के लिए अब निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में क्या है संख्याबल

राज्यसभा उपचुनाव के लिहाज से समीकरणों की बात करें तो मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास 164, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 65 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विधायक हैं। विधायकों की संख्या से देखें तो इस सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी है, ऐसे में उनके लिए यह सीट जीतना आसान होगा। इधर, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राज्यसभा उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

  • 26 अक्टूबर 2026: अधिसूचना जारी
  • 2 नवंबर 2026: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख
  • 3 नवंबर 2026: नामांकन पत्रों की जांच
  • 5 नवंबर 2026: नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
  • 12 नवंबर 2026: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • 12 नवंबर 2026: शाम 5 बजे से मतगणना, यदि आवश्यक हुई
  • 16 नवंबर 2026: चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP की 1 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव, 12 नवंबर को वोटिंग, EC ने जारी किया शेड्यूल, एल.मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है सीट - MP Breaking News