Bihar STET Exam 2026: 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर होगी, ये है कारण, जानें संशोधित एडमिट कार्ड कब जारी होगा

Bihar STET 2026: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर नया अपडेट, 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, अब 21 नवंबर को होगी, संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को होंगे उपलब्ध, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी
bihar STET

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की तिथि में आंशिक बदलाव किया है। BSEB ने आज (22 अक्टूबर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 4 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षा आयोजित होना है, जिसके चलते BSEB ने उस दिन की अपनी परीक्षा स्थगित कर दी है।

4 नवंबर की परीक्षा अब 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अभ्यर्थियों का संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि अन्य तिथियों को आयोजित होने वाली परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। बता दें कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होना है। हालांकि, 4 नवंबर की परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 21 नवंबर कर दिया गया है। अन्य तिथियों की परीक्षाओं में बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि बिहार STET एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जाता है । यह परीक्षा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाती है। STET पास करने वाले बिहार शिक्षक भर्ती (TRE) में आवेदन के योग्य होते हैं। वे कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। हालांकि, परीक्षा पास करना अपने आप में नौकरी की गारंटी नहीं है, भर्ती के लिए संबंधित नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता शर्तों को पूरा करना भी आवश्यक होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews