MP Breaking News

शारजाह से MP में बड़े निवेश की तैयारी, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘MP-Sharjah Business Forum’ का प्रस्ताव

AIM Congress-2026 में CM डॉ. मोहन यादव और Sharjah Chamber के चेयरमैन अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस के बीच अहम बैठक हुई। CM ने MP-Sharjah Business Forum का प्रस्ताव रखा और शारजाह के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को GIS-2027 के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित किया।
CM Dr Mohan Yadav preparing for major investment in MP from Sharjah

CM Dr Mohan Yadav preparing for major investment in MP from Sharjah

मध्यप्रदेश और शारजाह के बीच कारोबार और निवेश की नई संभावनाओं पर दुबई में अहम चर्चा हुई। AIM Congress-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Sharjah Chamber of Commerce and Industry एवं Expo Centre के चेयरमैन अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस से मुलाकात की। इस दौरान Food Processing, Logistics, Textile, Pharma, Renewable Energy और Tourism जैसे क्षेत्रों में निवेश के साथ MP के MSME और निर्यातकों को खाड़ी देशों के बाजार से जोड़ने पर बात हुई।

मुख्यमंत्री ने शारजाह के साथ आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए ‘Madhya Pradesh-Sharjah Business Forum’ बनाने का प्रस्ताव भी रखा। इसके जरिए दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच सेक्टर आधारित B2B बैठकें कराने की बात कही गई है।

शारजाह से MP आए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, CM ने रखा प्रस्ताव

बैठक के दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस से एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ मध्यप्रदेश आने का आग्रह किया। साथ ही उन्हें अगले साल होने वाली Global Investors Summit (GIS)-2027 में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने शारजाह की प्रमुख कंपनियों के सामने मध्यप्रदेश के Food Park, Cold Chain, Logistics, Textile, Pharmaceuticals, Renewable Energy और Tourism सेक्टर में निवेश के अवसर रखे। चर्चा का एक अहम हिस्सा प्रदेश के MSME और exporters को खाड़ी देशों के बड़े buyers और distributors से जोड़ने का भी रहा।

MP के उत्पादों के लिए खाड़ी देशों का बाजार

सरकार की कोशिश शारजाह के व्यापारिक नेटवर्क और उसकी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का फायदा मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों और कारोबारियों तक पहुंचाने की है। बैठक में निर्यात बढ़ाने के साथ Skill Development, रोजगार और Technology Transfer की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक Land Bank, Connectivity और Single Window System का जिक्र किया। उन्होंने निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

शारजाह की 1974 से अब तक की विकास यात्रा भी देखी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह के विकास मॉडल की जानकारी भी ली। अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस ने Exhibition Hall में प्रदर्शनी के जरिए उन्हें वर्ष 1974 से अब तक शारजाह में हुए क्रमिक विकास से रूबरू कराया।

अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस मई 2014 से Sharjah Chamber of Commerce and Industry और Expo Centre Sharjah के चेयरमैन हैं। वे UAE Federation of Chambers of Commerce and Industry के Vice Chairman भी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
शारजाह से MP में बड़े निवेश की तैयारी, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘MP-Sharjah Business Forum’ का प्रस्ताव