Hindi News

एमपी टूरिज्म ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुंबई में मिला कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता सम्मान

Written by:Atul Saxena
Published:
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने इवेंट, एक्जीबिशन और माइस के प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 
Google पर MP Breaking को चुनें
एमपी टूरिज्म ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुंबई में मिला कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता सम्मान

MP Tourism receives national award in Mumbai

मध्य प्रदेश में बढ़ते पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छी खबर है, पर्यटन विकास ने राष्ट्रीय स्तर का एक पुरस्कार जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, निगम ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित डेसेनियल एक्जीबिशन एक्सीलेंस अवार्ड्स (EEA) 2026 में  “कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता” प्राप्त किया है।

मुंबई के सिडको एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ’10वें डेसेनियल एक्जीबिशन एक्सीलेंस अवार्ड्स (EEA) 2026′ समारोह में एमपी टूरिज्म को “कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता” (Excellence in Conference Management) का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार यादव ने टीम के साथ यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

ये सम्मान प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और अद्वितीय टीम वर्क का परिणाम: यादव 

बता दें यह पुरस्कार देश के इवेंट, एक्जीबिशन और माइस (MICE – मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेसिंग एंड एक्जीबिशन) सेक्टर के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। सम्मान मिलने पर प्रबंध संचालक यादव ने कहा कि यह पुरस्कार पर्यटन विकास निगम की प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और अद्वितीय टीम वर्क का परिणाम है।

मध्य प्रदेश में बेहतरीन कनेक्टिविटी और बेमिसाल मेहमाननवाज़ी 

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश पर्यटन लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, आतिथ्य सेवाओं और आयोजन क्षमताओं को विश्वस्तरीय बना रहा है। राज्य में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर्स, बेहतरीन कनेक्टिविटी और बेमिसाल मेहमाननवाज़ी के कारण अब देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट घराने और संगठन मध्य प्रदेश का रुख कर रहे हैं।

कई सम्मेलनों का सफल संचालन कर निगम ने देश में बनाई पहचान

महाप्रबंधक इवेंट्स विवेक जूड ने  ख़ुशी जताते हुए कहा कि पर्यटन निगम को यह राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य में 20 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और राज्य महत्व के बड़े सम्मेलनों के सफल प्रबंधन के लिए दिया गया है। निगम ने अपनी टीम के उत्कृष्ट प्रबंधन से MP Growth Summit 2025, MP Tech Growth Summit 2025, Regional AI Impact Summit 2025, Regional Industry and Employment Summit और Madhya Pradesh Mining Conclave जैसे बेहद महत्वपूर्ण और हाई-इम्पैक्ट सम्मेलनों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है।

सम्मान MP को ग्लोबल हब बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा 

निगम के अधिकारियों ने कहा यह राष्ट्रीय पुरस्कार न केवल पर्यटन निगम की कुशल प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह ‘अतुल्य भारत का दिल’ मध्य प्रदेश को बिजनेस टूरिज्म के क्षेत्र में एक अग्रणी ग्लोबल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों, रोजगार और ज्ञान-आधारित बड़े आयोजनों को और अधिक गति मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews