Hindi News

MP Transfer : शासन ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
गृह विभाग ने जो तबादला आदेश जारी किया है उसमें निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। 
MP Transfer : शासन ने पुलिस अधिकारियों के तबादले किये, यहाँ देखें लिस्ट

MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रशानिक और पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करता रहता है, इसी क्रम में आज सोमवार को गृह विभाग ने एक तबादला आदेश जारी किया है, इस आदेश में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नाम हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लोकायुक्त संगठन में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र सिंह तोमर की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें श्योपुर जिले के विजयपुर का एसडीओपी बनाया है वहीं विजयपुर में बतौर एसडीओपी पदस्थ इंस्पेक्टर राजेश तोमर को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !