IPS MP Transfer : मप्र शासन के आदेश पर विभिन्न विभागों में तबादलों का सिलसिला जारी है, आज शुक्रवार को मप्र गृह विभाग ने एक तबादला आदेश जारी किया है।
गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी तबादला आदेश में 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया को RAPTC इंदौर का कमान्डेंट नियुक्त किया है, श्री भदौरिया इस समय पुलिस उपायुक्त (जोन 3 ) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में पदस्थ हैं।
ये भी पढ़ें
1मंडला: CM मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को भेजी 36.17 करोड़ की बोनस राशि, 460 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण, की बड़ी घोषणाएं
2सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026: 6 अक्टूबर को 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, रोजगार-एआई और EV समेत इन विषयों पर रहेगा फोकस
3क्रिकेटर क्रांति गौड़ से मिले खेल मंत्री विश्वास सारंग, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर दी बधाई, बताया टूर्नामेंट का अनुभव
4छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: अफसरों की बहाली पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, पूछा- क्या बच्चों की मौत की जवाबदेही भी अस्थायी होती है?
आदेश में कहा गया है कि धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के सेनानी नियुक्त किये जाने से 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी यांगचेन डोलकर भुटिया RAPTC के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी अभी तक वे यहाँ सेनानी का अतिरिक्त प्रभार देख रही थी।