पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से मध्यप्रदेश में चार अप्रैल तक बादलों की आवाजाही के साथ आंधी व बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। नर्मदापुरम में तापमान 40 °C पहुंच गया। खजुराहो, दमोह, रतलाम और नौगांव में भी पारा 39 °C के आसपास रहा।भोपाल में 37 °C, इंदौर में 36.6°C, जबलपुर में 37 °C, ग्वालियर में 36.6°C, उज्जैन में 36 °C रिकॉर्ड किया गया।
अप्रैल के दूसरे हफ्ते से मौसम में फिर बदलाव आएगा । दूसरे व चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें
गुरुवार को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम
मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर, लगभग 185 की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर प्रवाहित हो रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से 4 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। मेघगर्जन, आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
1 से 3 अप्रैल तक इन जिलों में अलर्ट
- 1 अप्रैल (बुधवार): ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, शहडोल, आगर-मालवा, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।
- 2 अप्रैल (गुरुवार): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी ।
- 3 अप्रैल (शुक्रवार): भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास और खरगोन।
MP WEATHER FORECAST REPORT