भोपाल।
विधानसभा स्पीकर नारायण प्रसाद प्रजापति द्वारा भाजपा विधायक शरद कोल का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर घमासान मच गया है। भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उन्हें इसका अधिकार ही नहीं है और शरद कोल ने अपना इस्तीफा स्वीकार न करने का पत्र भी भेज दिया है।
बता दे कि गुरुवार रात से ही शरद कौल के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी, कहा जा रहा था कौल बीजेपी से बगावत कर इस्तीफा दे सकते है।देर रात उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन बीजेपी ने इसका खंडन कर दिया है।







