MP Breaking News

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वितीय अतिरिक्त चरण. 30 अगस्त तक पंजीयन-आवेदन, 8 सितंबर तक शुल्क भुगतान

विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की पूर्व में जारी समय-सारणी में तिथि वृद्धि की गई है।
admission

विद्यार्थियों के हित में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शासकीय, अनुदान प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण में पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त तक जारी रहेगी। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 अगस्त तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 सितंबर को मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

2 सितंबर को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले विद्यार्थियों को 2 से 7 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लिंक इनिशिएट करना होगा आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 2 से 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं माना जाएगा।

ऐसे चलेगी NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया

  • पंजीकरण/आवेदन : 30.08.2026 तक
  • पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन : 31.08.2026 तक
  • मेरिट सूची का प्रकाशन : 01.09.20264
  • सीट आवंटन जारी करना : 02.09.2026
  • आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, TC माइग्रेशन, भौतिक सत्यापन लिंक इनिशिएट: 02.09.2026 से 07.09.2026 तक
  • आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान : 02.09.2026 से 08.09.2026 तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews