Hindi News

25 अक्टूबर को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी एक ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।
25 अक्टूबर को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी एक ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

special train between Gorakhpur-Lokmanya Tilak

रेल प्रशासन द्वारा छठ महापर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति के मध्य 01-01 ट्रिप छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है-

छठ पूजा रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन-

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर विदिशा 08.28 बजे, बीना 09.50 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 12.45 बजे, ग्वालियर 14.20 बजे, आगरा कैंट 16.45 बजे, मथुरा 18.00 बजे आगमन कर 20.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुँचेगी।

यह रहेगा शेड्यूल 

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 उसी दिन शनिवार, 25 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से 21.30 बजे प्रस्थान कर मथुरा 23.55 बजे, आगरा कैंट 00.50 बजे, ग्वालियर 02.55 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी 05.35 बजे, बीना 08.10 बजे, विदिशा 09.15 बजे आगमन कर रविवार को सुबह 10.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन 

इस गाड़ी में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 इकोनामी थर्ड एसी कोच, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच एलएचबी कोच होंगें।

ठहराव स्टेशन 

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न मार्गो पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

छठ महापर्व

छठ महापर्व का आरंभ 25 अक्टूबर से होने जा रहा है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ महापर्व मनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व के नाम से जाना जाता है। छठ पूजा में छठी मैया के साथ साथ सूर्यदेव की आराधना की जाती है। छठ के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही जीवन में खुशहाली और दीर्घायु प्राप्त होती है।

देशभर में छठ स्पेशल ट्रेन 

भारतीय रेलवे छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए अगले 5 दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाएगा, यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित ट्रेनों के अलावा, पिछले 21 दिनों में 4,493 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, जो औसतन प्रतिदिन 213 फेरे हैं। इससे लोगों को दिवाली के त्योहारों के लिए सुरक्षित घर पहुँचने में मदद मिलेगी। देश भर में रेलवे द्वारा त्योहारों की भीड़ के बीच बेहतर अनुभव के लिए किए गए विशेष इंतजामों की यात्रियों ने सराहना की है