MP Breaking News

MPCA पुरस्कार समारोह 2026 में मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले 2.94 करोड़ रूपए, BCCI ने भी दिए 50 लाख

इंदौर में आयोजित MPCA के वार्षिक पुरस्कार समारोह में पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके प्रदर्शन के लिए 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि दी गई।
MPCA पुरस्कार समारोह 2026 में मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले 2.94 करोड़ रूपए, BCCI ने भी दिए 50 लाख

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (MPCA) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। दरअसल समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके पिछले सत्र के प्रदर्शन के आधार पर 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि दी गई। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ICC मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटरों और कोचों तक को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सिल्वर प्लाक भी दिए गए। समारोह में प्रदेश के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर, MPCA के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

जानिए किन खिलाड़ियों और टीमों को मिला सम्मान

दरअसल MPCA हर साल अलग-अलग आयु वर्ग और श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करता है। इस बार भी पिछले क्रिकेट सत्र के प्रदर्शन को आधार बनाकर पुरस्कार दिए गए। सभी सम्मानित खिलाड़ी मध्य प्रदेश से जुड़े हैं और इनमें सीनियर क्रिकेटर, जूनियर खिलाड़ी तथा कोच शामिल रहे। समारोह में सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान भी दिए गए। माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता को दिया गया, जबकि सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को मिला। दोनों को पांच-पांच लाख रुपये की नकद राशि और सिल्वर प्लाक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जवागल श्रीनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह के दौरान अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और पूरे सत्र में उनके प्रदर्शन को मान्यता दी गई।

कूच बिहार ट्रॉफी जीतने पर BCCI से भी मिला इनाम

पिछले सत्र में मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में कूच बिहार ट्रॉफी की जीत शामिल रही। इसी सत्र में मध्य प्रदेश की महिला सीनियर टीम उपविजेता रही। इन दोनों उपलब्धियों के आधार पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी प्रदेश की टीमों को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। MPCA और BCCI दोनों अलग-अलग स्तर पर खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि देते हैं। BCCI अपने राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार देता है, जबकि MPCA प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करता है। इसी व्यवस्था के तहत इस बार कुल मिलाकर खिलाड़ियों को बड़ी पुरस्कार राशि मिली। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया। नकद पुरस्कार और सिल्वर प्लाक के साथ खिलाड़ियों के पूरे सत्र के प्रदर्शन को मान्यता दी गई। इस बार MPCA की ओर से वितरित कुल पुरस्कार राशि 2.94 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि BCCI की ओर से कूच बिहार ट्रॉफी विजेता टीम और रनर-अप महिला टीम के लिए करीब 50 लाख रुपये की अलग पुरस्कार राशि दी गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
MPCA पुरस्कार समारोह 2026 में मध्य प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले 2.94 करोड़ रूपए, BCCI ने भी दिए 50 लाख