Hindi News

पुलिस के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गिरोह, CBSE की भर्ती एग्जाम में परीक्षार्थी की जगह दे रहा था परीक्षा, दिल्ली से फ्लाइट से आया भोपाल

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
पुलिस ने फर्जी तरीके से पेपर देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, गिरोह परीक्षार्थी की जगह फर्जी सॉल्वर देता था, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त मे आए है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गिरोह, CBSE की भर्ती एग्जाम में परीक्षार्थी की जगह दे रहा था परीक्षा, दिल्ली से फ्लाइट से आया भोपाल

BHOPAL NEWS : भोपाल की मिसरोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने फर्जी तरीके से पेपर देने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, गिरोह परीक्षार्थी की जगह फर्जी सॉल्वर देता था, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त मे आए है। पुलिस ने इनसे एक टेबलेट , दो मोबाईल फोन, आईडी कार्ड और करीबन 1,50,000/- रुपये नगदी आरोपियो से जप्त किया है।

स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत से हुआ खुलासा 

प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय CRPF कैंप बंगरसिया भोपाल द्वारा CBSE की भर्ती परीक्षा मे अज्ञात फर्जी व्यक्ति द्वारा परीक्षा दिए जाने की सूचना मिसरोद थाने में दी गई थी, मामलें की संवेदनशीलता को देखते हुए एक टीम का गठन कर त्वरित कारवाई कर फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

यह था मामला 

20 अप्रैल  को सूचक प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय CRPF कैंप बंगरसिया भोपाल एवं केन्द्राध्यक्ष CBSE परीक्षा केन्द्र ने सूचना दिया कि परीक्षा केन्द्र क्र. 108035 केन्द्रीय विद्यालय CRPF कैंप बंगरसिया भोपाल मे परीक्षार्थी रोल न. 108115179 बबलेश मीणा के स्थान पर कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा है सूचना पर सूचनास्थल पहुच कर पुलिस ने नकली परीक्षार्थी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ।

गिरोह कर रहा था काम

अभिरक्षा मे लिए गए आरोपी सोनू कुमार मिश्रा से  पूछताछ की गई तो प्रारंभिक स्थिति मे स्वयं को परीक्षार्थी बबलेश मीणा निवासी दौसा राजस्थान का ही बताया परन्तु पूछताछ मे बोली-भाषा से तथा दौसा राजस्थान पुलिस से सत्यापन कराने पर और जानकारी प्राप्त कर पुन: सघनता से पूछताछ कर पर आरोपी द्वारा अपना असली नाम सोनू कुमार निवासी पटना बिहार का होना बताया तथा पटना मे पढाई के दौरान जसवंत मीणा से पहचान हुई थी जिसने बबलेश मीणा की जगह पर पेपर देने के लिए 4,00,000 (चार लाख ) रुपये मे बात कर बबलेश मीणा से 10 लाख रुपये मे डील किया इस प्रकार मुख्य सरगना जसवंत मीणा द्वारा 6 लाख रुपये का कमीशन प्राप्त करना चाहता था । एडवांस भुगतान के रूप मे बबलेश मीणा से 2 लाख रुपये ले कर 50,000/- रुपये सोनू कुमार मिश्रा को प्रदान किया । दिनांक 19/04/25 को दिल्ली से फ्लाईट के माध्यम से सोनू कुमार भोपाल पहुच कर होटल मे रुका और दिनांक 20/04/25 को परीक्षार्थी बबलेश मीणा बन कर परीक्षा केन्द्र CRPF कैंप बंगरसिया भोपाल मे परीक्षा देने पहुचा जहाँ पर बायोमैट्रिक मिसमैच होने से पुलिस को सूचना दी गई । सोनू कुमार से पूछताछ से प्राप्त जानकारी के बाद  मुख्य सरगना जसवंत कुमार मीणा एवं अभ्यर्थी बबलेश मीणा को गिरफ्तार किया गया।

बरामद मशरूका

पुलिस ने आरोपियों से एक टेबलेट, दो मोबाईल फोन, आईडी कार्ड एवं अन्य दस्तावेज और करीबन 1,50,000/- रुपये नगदी बरामद की वही पुलिस ने सोनू कुमार मिश्रा पिता श्रीलाल मिश्रा उम्र 31 वर्ष निवासी कदमकुआँ पटना स्थाई निवासी मधुबनी बिहार
दूसरा आरोपी जसवत मीणा पिता जगदीश मीणा उम्र 30 वर्ष निवासी इन्दा नगर जगतपुरा जयपुर और तीसरे आरोपी बबलेश मीणा पिता चिरंजी लाल मीणा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खिलचीपुर थाना सलेमपुर जिला दौसा राजस्थान को गिरफ्तार किया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews