Hindi News

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बदले ट्रेनों के रूट

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
इन ट्रेनों में परिवर्तन रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बदले ट्रेनों के रूट

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा  भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है।

इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित 

1. गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक ट.-जयनगर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
8. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक ट.-बनारस एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
9. गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-वाराणसी एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
10. गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध 

इन ट्रेनों में परिवर्तन रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews