Hindi News

MP Weather: प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय, बुधवार को 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, चंबल और शहडोल संभाग में मौसम बदला रहेगा। बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।
MP Weather: प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय, बुधवार को 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान

नौतपे के खत्म होते ही मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज एकदम से बदल आ गया है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के साथ प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई है, जिसके असर से तापमान में गिरावट और बारिश-आंधी की स्थिति बनी हुई है। बुधवार (3 जून 2026) को 36 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून के आसपास अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा विभिन्न अक्षांशों और देशांतरों से होकर गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से तीन-चार दिन मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। मानसून के 20 से 22 जून के बीच पहुंचने का अनुमान है।

मंगलवार (2 जून 2026) को भोपाल -ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

बीते दिन खंडवा और छतरपुर के खजुराहो को छोड़कर अन्य सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी , आलीराजपुर, धार, बड़वानी, मुरैना और भिंड जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। इंदौर ,दमोह, भिंड, दतिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, आगर, शाजापुर और सीहोर जिलों में बौछारें पड़ीं।

बुधवार को इन जिलों आंधी-बारिश की चेतावनी

  • नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews