Hindi News

CG Vyapam: 11 जून को प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा, 33 जिलों में होगी आयोजित, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
CG Pre BEd entrance exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री-बीएड एंट्रेस एग्जामिनेशन 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 11 जून को किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा प्री. बी.एड. (B.Ed.26) प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रवेश पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि दिखे तो परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर परीक्षा से पहले अवश्य ठीक करवा लेनी चाहिए। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम,जन्मतिथि, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय और प्रश्न पत्र का समय एवं अवधि सही होना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • मूल पहचान पत्र (जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
  • गहरे रंग के कपड़े और जूतों के स्थान पर चप्पल पहनना उचित है।
  • परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, बैग, बेल्ट या किसी भी प्रकार के आभूषण ले जाना वर्जित है।
  • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (सुबह 9:30 बजे) बंद कर दिया जाएगा।
  • बोर्ड के अनुसार पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय रखा गया है।
  • यदि आप किसी विशेष धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आते हैं, तो जांच के लिए सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews