मध्य प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि रायसेन जिले में गिरे पुल के कारणों का विस्तार से पता लगाया जायेगा और इसके लिए जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी, उन्होंने कांग्रेस द्वारा पुल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनके ही कार्यकाल में बना पुल है वो सही कह रहे होंगे।
रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में आज सोमवार को एक 40 साल पुराना पुल भरभराकर गिर पड़ा जिससे पुल के ऊपर से निकल रहे दो वाहन सवार इसकी चपेट में आ गये और कई फीट नीचे गिरकर घायल हो गए वहीं पुल के मरम्मत कार्य में लगा एक कर्मचारी भी घायल हो गया सभी घायलों को बरेली में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया जहाँ उनका इलाज जारी है।
रायसेन में 40 साल पुराना पुल गिरा, 4 घायल
एक प्रत्यक्षदर्शी किसान पदम् सिंह धाकड़ के मुताबिक वो पुल के पास स्थित आपने खेत की तरफ जा रहे था तभी अचानक पुलस गिर पड़ा और चार लोग इसकी चपेट में आ गए, उसने बताया कि पुल कमजोर हो चुका था इसकी शिकायत कई सालों से गाँव वाले PWD से कर रहे थे अब जाकर इसकी मरम्मत शुरू हुई थी और हादसा हो गया।
हादसे के कारणों की जाँच होगी, दोषियों को सजा मिलेगी: मंत्री
इस घटना के बारे में जब मीडिया ने भोपाल में PWD मंत्री राकेश सिंह से बात की तो उन्होंने कहा मेरी जानकरी में ये बात आई है कि रायसेन रोड पर पुल गिर गया है ये पुल मध्य प्रदेश रोड डवलपमेंट कारपोरेशन के अंडर में आता है, इसकी रिपेयरिंग का काम चल रहा है तभी ये हादसा हुआ है मैंने घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं इसके लिए जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री राकेश सिंह का पलटवार
मीडिया ने सवाल किया कि कांग्रेस इस पुल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है जिसके जवाब में मंत्री राकेश सिंह ने कहा सही लगा रही है क्योंकि ये पुल उनके ही कार्यकाल में बना था इसलिए भ्रष्टाचार के बारे में उन्हें ज्यादा मालूम होगा, उन्होंने ऐसी घटनाओं पर सियासत करने पर कांग्रेस की आलोचना की।
ऐसी घटनाएँ ना हों, सरकार इन्हें रोकने का प्रयास कर रही
मंत्री राकेश सिंह ने कहा घटना दुखद है नहीं होनी चाहिए थी, घायलों का इलाज कल रहा है, हमारा प्रयास है कि ऐसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए मंत्री ने कहा कि सरकार उन सभी कारणों को रोकने का प्रयास कर रही है जिनके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती है गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है।
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh PWD Minister Rakesh Singh says, "We just got the information that a very old bridge on Raisen road has collapsed. The bridge is under the Madhya Pradesh Road Development Corporation… Strict action will be taken against those responsible for… pic.twitter.com/o8tCknbW0t
— ANI (@ANI) December 1, 2025





