Hindi News

भोपाल में अनोखा रक्षाबंधन: महिलाओं ने बाँधी भगवान भोलेनाथ को राखी, लव जिहाद और नशे का विरोध किया 

Published:
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने भगवान शिव को राखी बांधकर लव जिहाद और नशे का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला भी मौजूद रहें। उन्होंने इन मुद्दों पर चर्चा भी की। 
भोपाल में अनोखा रक्षाबंधन: महिलाओं ने बाँधी भगवान भोलेनाथ को राखी, लव जिहाद और नशे का विरोध किया 

रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई भी अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देते हैं। शनिवार को देश के कई भागों में लोगों ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी बीच भोपाल में अनोखे रक्षाबंधन का मामला सामने आया है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज महिलाओं ने अलग तरीके से रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2025) का त्योहार मनाया। हाउसिंग बोर्ड ऐशबाग स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं इकट्ठा हुई। लव जिहाद और नशे का संरक्षण करने वाले नेताओं के खिलाफ भगवान भोलेनाथ को राखी बांधकर उनकी सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की।

महिलाओं ने किया यह ऐलान

महिलाओं ने एक सुर में ऐलान किया है कि भोपाल में लव जिहाद जैसे प्रकरण को संरक्षण देने वाले नेताओं का समर्थन नहीं किया जाएगा। भोलेनाथ की आरती उतारकर महिलाओं ने ऐसे जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भगवान को राखी बांधकर बहनों ने चुनरी भेंट कर अपना विरोध जताया।

कांग्रेस नेता भी हुए शामिल, इन मुद्दों पर की चर्चा 

इस मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने महिलाओं से सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। शुक्ला ने कहा कि, “पिछले दिनों अन्ना नगर में अतिक्रमण का विरोध करने वाली एक महिला को सरेआम खोलते तेल से जला दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन अन्ना नगर में अभी भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अतिक्रमणकारियों और गुंडे किस्म के लोगों का आतंक बना हुआ है।” इस अवसर पर अनूप पांडे, सुरेश साहू, विजेंद्र शुक्ला, अमित खत्री, दिनेश माली, तरुण विश्वकर्मा, केशव राव मोरे आदि मौजूद थे ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews