MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जीतू पटवारी बोले “अच्छे दिन का वादा, बीजेपी का सबसे खराब दिन लाने का इरादा”

रेपो रेट में बढ़ोत्तरी के बाद कर्ज की लागत बढ़ने की संभावना को लेकर कांग्रेस ने आम लोगों पर पड़ने वाले आर्थिक असर का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस नेता ने महंगाई के साथ बढ़ते वित्तीय बोझ को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल किए हैं।
Jitu Patwari PC

Jitu Patwari

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी किए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के बीच अब आम लोगों पर कर्ज की ब्याज दर और ईएमआई बढ़ने का दबाव पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता ने इस फैसले को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि “महंगाई मैन मोदी का कहर जारी है, अब तो जनता की कमर ही तोड़ी जाएगी।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छे दिन” का वादा करने वाली बीजेपी अब लोगों को सबसे खराब दिन दिखा रही है। उन्होंने कहा कि अब होम, कार, पर्सनल और बिजनेस लोन की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी और लोगों को ज्यादा ईएमआई ज्यादा चुकानी होगी। इसी के साथ लोन चुकाने का समय भी बढ़ जाएगा जो जनता पर दोहरी मार होगी।

RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की। इसके साथ रेपो रेट 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गया है। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार है जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट बढ़ाया है। इससे पहले 2025 में RBI ने कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी और इसके बाद लगातार चार बैठकों में रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से सवाल किए हैं। जीतू पटवारी ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी पर कहा कि इसका असर होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ब्याज दर बढ़ने पर कर्ज लेने वालों को अधिक किश्तें चुकानी पड़ सकती है और लोन चुकाने की अवधि भी बढ़ सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने घर, कार या कारोबार के लिए कर्ज लिया है उनके सामने EMI बढ़ने की चिंता खड़ी हो सकती है। वहीं नए कर्ज लेने वालों के लिए भी ब्याज दरें पहले की तुलना में अधिक हो सकती हैं। जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अच्छे दिन का वादा..सबसे खराब दिन का इरादा”।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जीतू पटवारी बोले "अच्छे दिन का वादा, बीजेपी का सबसे खराब दिन लाने का इरादा"