भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर की है। राकेश अग्रवाल यहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले नौकर पर शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नौकर को दो दिन पहले ही घर पर रखा गया था और घटना के बाद से वह गायब है।
पुलिस अब नौकर की तलाश के साथ ही हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं हुआ है। अपडेट जारी है…
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या
घर में मिला शव, दो दिन पहले रखा गया नौकर गायब; शुरुआती जांच में पुलिस को उसी पर शक, जांच जारी#Bhopal #RakeshAgrawal #BhopalCrime #MadhyaPradesh #CrimeNews pic.twitter.com/0sw0qggH5Z
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 30, 2026






