भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर की है। राकेश अग्रवाल यहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले नौकर पर शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नौकर को दो दिन पहले ही घर पर रखा गया था और घटना के बाद से वह गायब है।
ये भी पढ़ें
1MP News: 100 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा DG प्रशस्ति पत्र और डिस्क, PHQ ने जारी की लिस्ट
23 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
3“‘गधे’ का फोटो, नाम ‘डंकी’..” मध्यप्रदेश में गधे का नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का दावा, NSUI ने उठाए गंभीर सवाल
4राहुल गांधी के प्रस्तावित बालाघाट दौरे पर विश्वास सारंग ने साधा निशाना, बोले “उनकी दाल नहीं गलने वाली”
पुलिस अब नौकर की तलाश के साथ ही हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं हुआ है। अपडेट जारी है…